फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: घरेलू झगड़े के बाद मां ट्रेन के आगे कूदी, आहत छोटे बेटे ने घर में लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंद नगरी की घटना, बड़े बेटे की पत्नी से मां का होता रहता था विवाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दिल-दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां घरेलू झगड़े के बाद एक बुजुर्ग महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। छोटा बेटा मां की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। अगले दिन उसने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पूरे नंद नगरी इलाके में मातम का माहौल है।
मृतकों की शिनाख्त नर्मदा देवी (65) और इनके छोटे बेटे कमल किशोर (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिए हैं। त्योहार के मौके पर एक साथ दो मौतों के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। नंद नगरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की बात की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नर्मदा देवी परिवार के साथ नंद नगरी डी-1 ब्लॉक में शिव दुर्गा मंदिर वाली गली में रहती थीं। पति हीरालाल की पहले ही मौत हो चुकी है। नर्मदा के परिवार में एक बेटा विनोद है। दूसरा छोटा बेटा कमल किशोर था। विनोद शादीशुदा है जबकि कमल अविवाहित थे। अधिकारी ने बताया कि नर्मदा की अक्सर किसी न किसी बात पर विनोद की पत्नी प्रिया से बहस होती थी।
अक्सर इसी बात पर परिवार में झगड़ा होता था। 6 नवंबर को हाथ धोने को लेकर कमल का पहले भाभी से विवाद हुआ। इस बात पर नर्मदा देवी बीच में बोलने लगीं। बाद में विवाद बढ़ गया। नर्मदा देवी नाराज होकर घर से निकल गई। इसके बाद परिजन उनको तलाश करने लगे। छोटा बेटा कमल ज्यादा परेशान हुआ।
देर रात को लोगों ने अशोक नगर फ्लाईओवर के नीचे एक बुजुर्ग महिला का शव रेलवे ट्रैक के पास देखा। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में मृतका की पहचान नर्मदा के रूप में हुई। राहगीरों ने बताया कि महिला ट्रेन के आगे कूदी थी। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इस बीच अगली सुबह 9 बजे कमल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने 7 नवंबर को ही शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया। बड़े बेटे का कहना है कि परिवार में मामूली विवाद तो सभी के घरों में होते हैं। कमल बिजली का काम करता था। पुलिस पड़ोसियों व अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाकी परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें