फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशंका : दिल्ली में बाढ़ के हालात, यमुना नदी ने पार किया खतरे का निशान  

Sat, 31 Jul 2021 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • लोगों को किनारे से हटाकर सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया 
  • निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका
  • प्रशासन की टीम की हालात पर नजर
विज्ञापन
बाढ़ की स्थितियां... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शुक्रवार को यमुना में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोहा पुल, कश्मीरी गेट और आईटीओ पर बहाव काफी तेज है। अधिकारियों की कई टीमें हालातों पर निगरानी बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ने पर आपदा प्रबंधन की टीमों को भी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


हथिनीकुंड बैराज से दो दिन से पानी छोड़ा जा रहा है। लाखों क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंच चुका है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे का पुल बंद कर दिया गया है। शुक्रवार शाम तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.53 मीटर पर था जो खतरे के निशान से 0.20 मीटर अधिक है है। नदी में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सभी इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। 

जिला प्रशासन के मुताबिक, हथिनी कुंड बैराज से पिछले दो दिन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को 1.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। दो दिनों में हुई भारी बारिश से भी यमुना के जल स्तर पर प्रभाव पड़ा है। सभी संबंधित अधिकारी हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल कश्मीरी गेट, पूर्वी दिल्ली से सटा युमना डूब क्षेत्र और लोहा पुल के पास से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


कश्मीरी गेट प्लाईओवर के नीचे रहने वाले विनय पाल ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से सुबह झुग्गी तक पानी आ गया था। थोड़ी देर बार सीविल डिफेंस के कर्मचारियों ने आकर जानकारी दी की यमूना में और पानी बढ़ सकता है। इसलिए वह दूसरे स्थान पर चले जाए। यहां एक रैन बसेरे में उनको रहने की व्यवस्था की गई है। 

आईटीओ पर यमुना किनारे रहने वाले जतिन कुमार ने बताया कि बुधवार से ही पानी का स्तर बढ़ने लगा था।  इन दिनों में अकसर यमुना का पानी घर तक आ जाता है। ऐसे में हम ऊपर पुस्ते की तरफ चले जाते हैं

बढ़ सकता है स्तर
अधिकारियों के मुताबिक, यमुना में पानी का स्तरबढ़ सकता है क्योंकि बैराज से शुक्रवार सुबह को भी पानी छोड़ा गया है। इसको देखते हुए सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। अगर हालात गंभीर हुए तो यमुना के किनारे बसे कुछ और इलाकों को खाली कराया जा सकता है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को इस तरह बढ़ा जल स्तर- बैराज से इतना छोड़ा गया पानी
सुबह 6 बजे-205.10 मीटर- 20485 क्यूसेक
10 बजे-205.32-19056
2 बजे-205.44-16851
शाम 5 बजे-205.50- 16849

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें