फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बिल्डर के कार्यालय पर की फायरिंग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाइक सवार बदमाशों ने नरेला के साफियाबाद रोड पर की वारदात, कार्यालय में मौजूद थे बिल्डर के दो सहयोगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला के साफियाबाद इलाके में रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डर के कार्यालय पर फायरिंग कर दी। चार राउंड गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। वारदात के समय बिल्डर जगमाल सिंह के दो सहयोगी कार्यालय में मौजूद थे। पुलिस ने उनके सहयोगी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया, रविवार दोपहर सूचना मिलते के बाद टीम मौके पर पहुंची। कार्यालय में बिल्डर जगमाल सिंह के दो सहयोगी राजेश और अनिल मौजूद थे। उन्होंने किसी से रंजिश या फिर उगाही के लिए धमकी मिलने से इन्कार किया है। पुलिस को मौके से चार खोखे मिले। घटना के समय कार्यालय में मौजूद राजेश कौशिक ने पुलिस को बताया कि दो लड़के बाइक पर आए और खिड़की के शीशे पर चार राउंड फायरिंग की। शीशे का कांच टूटने से उनके हाथ में मामूली चोटें आईं। राजेश ने बताया कि इस दौरान वहां से एक पीसीआर वैन गुजर रही थी। जिसे देखकर बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस को आशंका है कि उगाही के लिए डराने के मकसद फायरिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें