नई दिल्ली। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने राजधानी में एक जनवरी, 2022 तक पटाखों की बिक्री और जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। डीपीसीसी ने मंगलवार को आदेश जारी कर जिलाधिकारियों व पुलिस उपायुक्तों से आदेश का पालन कराने व प्रतिदिन रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
डीपीसीसी ने कहा कि कई विशेषज्ञों ने कोरोना की एक और लहर की आशंका जताई है। ऐसे में आतिशबाजी के दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं होगा। साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ेगा। महामारी संकट के दौरान आतिशबाजी सामाजिक स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है।