फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पटरी बाजार की 12 दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की सात गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आजादपुर के शास्त्री मार्केट में पटरी बाजार की एक दुकान में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और आसपास की अन्य दुकानों को चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग से 12 दुकानें जलकर राख हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आजादपुर के शास्त्री मार्केट में कई सालों से पटरी पर बाजार लगता है। यहां पर दुकानदार जूते चप्पल और बैग सहित अन्य सामान बेचते हैं। दुकानों की छत प्लास्टिक और तिरपाल से ढंकी हुई हैं। दमकल अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात 12.25 बजे मार्केट की एक दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशनों से सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने देखा कि आग अन्य दुकानों में फैल चुकी है और आग की ऊंची ऊंची लपटें निकल रही है। जिससे आस पास के घरों में भी आग फैलने का खतरा मंडरा रहा है। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने के लिए चारों तरफ से पानी की बौछार की। जिससे करीब पौने घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

दमकल अधिकारियों ने बताया कि देर रात होने की वजह से दुकान में कोई मौजूद नहीं था। आशंका है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने बताया कि आग में एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई हैं। साथ ही दो बिजली मीटर भी जल गए हैं। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें