अग्निशमन विभाग के अनुसार उसे शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे लैंडफिल साइट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद आग बुझाने के लिए एक के बाद एक करके 10 गाड़ियां भेजी गई
भलस्वा लैंडफिल साइट पर शुक्रवार को एक बार फिर आग लग गई। दोपहर में करीब पौने दो बजे लगी आग देर रात तक नहीं बुझ पाई। साइट पर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियां लगी हैं। यहां पर करीब डेढ़ माह से आग लगने की घटना हो रही है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के अनुसार उसे शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे लैंडफिल साइट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद आग बुझाने के लिए एक के बाद एक करके 10 गाड़ियां भेजी गई, लेकिन देर शाम तक विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सके और वे रात को भी आग बुझाने में लगे रहे।
दरअसल, कचरे में आग लगने के कारण उसे बुझाने में काफी दिक्कत आती है, क्योंकि कचरे में रह रहकर आग बढ़ जाती है। उधर, साइट पर आग के बाद इलाके में चारों ओर जहरीला धुआं फैल गया।
विज्ञापन
फतेहपुर बेरी स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी आग
दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी।
देर रात तक किसी के हताहत होने के समाचार नहीं मिले थे। फतेहपुर बेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था । बताया जा रहा है कि धुएं से कुछ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई।