फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Delhi : संसद भवन की नई इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Sun, 22 May 2022 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली इलाके में शनिवार दोपहर संसद भवन की न्यू बिल्डिंग में आग की खबर के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि आग बहुत छोटी सी थी। संसद भवन में खड़ी रहने वाली दमकल की गाड़ी से उसे तुरंत बुझा दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आग धूल रोकने के लिए लगाई गई कपड़े की जाली में लगी थी। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 12.35 बजे सूचना मिली कि संसद भवन की न्यू बिल्डिंग में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही फौरन दमकल की पांच गाड़ियों का रवाना किया गया। पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंच गए। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग बहुत छोटी सी थी। उसे तुरंत ही बुझा लिया गया। 1.10 बजे वहां भेजी गई गाड़ियों ने वापसी की। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पांडव नगर में गद्दों की दुकान में लगी आग...
पांडव नगर इलाके में मदर डेयरी के पास शनिवार सुबह गद्दों की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शुरुआत में दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया। लेकिन बाद में कुल नौ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस आग की वजहों का पता करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 11.05 बजे सूचना मिली कि पांडव नगर में 61-ए में गद्दों की दुकान में आग लगी है। खबर मिलने के बाद बचाव दल वहां पहुंचा। दोपहर करीब 1.35 बजे आग पर काबू पाया गया। हादसे में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शार्ट सर्किट को आग की वजह बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें