फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लोक नायक अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मची, कोई जनहानि नहीं

Mon, 18 Oct 2021 09:28 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

एलएनजेपी अस्पताल में सोमवार सुबह आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना भेजी गई। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक नायक (एलएनजेपी) अस्पताल में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे अस्पताल में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में स्थित सेमिनार रूम में रखे चार्जिंग उपकरणों, बैटरियों, गद्दों और अन्य वस्तुओं में आग लग गई। उन्होंने कहा कि हमें रात करीब 12.20 बजे कॉल पर एलएनजेपी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड से आग लगने की सूचना मिली। मौके पर आग बुझाने के लिए छह गाड़ियां भेजी गईं। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

गांधी नगर में कपड़े की दुकान में आग लगी, लाखों का सामान राख
गांधी नगर में रघुवर पुरा-2 की गली नंबर 1 स्थित कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियां भेजी गईं। वहां किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि कपड़ों के गोदाम के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और कपड़ों से अटी पड़ीं सीड़ियों पर आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान 150 से 200 स्क्वायर यार्ड्स क्षेत्रफल में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें