फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री हिना खान बोलीं: आयुर्वेद का दुनिया में नहीं है कोई तोड़, आयुथवेदा है इसका जोड़

Mon, 22 Nov 2021 07:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अभिनेत्री हिना खान ने कहा आयुर्वेद का दुनिया में नहीं है कोई तोड़, आयुथवेदा है इसका जोड़। एक सवाल पर उन्होंने यहां तक कहा कि विश्व भर में आयुर्वेद को जो मुकाम मिला है वह गर्व की बात है। 
विज्ञापन
अभिनेत्री हिना खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मशहूर कोकम फल से रस निकालकर कन्नौज की सुगंध का इस्तेमाल करते हुए आयुथवेदा को तैयार किया है। इसे गारशिनिया फल भी कहते हैं जिसका इस्तेमाल मुंहासे से बचाव के लिए किया जाता है। यह कहना है फिल्म अभिनेत्री हिना खान का। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पीतमपुरा स्थित पेसिफिक मॉल पहुंचीं हिना खान ने कहा आयुर्वेद का दुनिया में नहीं है कोई तोड़, आयुथवेदा है इसका जोड़। एक सवाल पर उन्होंने यहां तक कहा कि विश्व भर में आयुर्वेद को जो मुकाम मिला है वह गर्व की बात है। महामारी में भी हमने दुनिया को इस ताकत का एहसास कराया है। 

दरअसल भारत सरकार के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय के उपक्रम फ्रेंगनेंस एंड फ्लेवर डवलपमेंट सेंटर कन्नौज और एमिल फार्मास्यूटिकल्स ने लोगों को रसायन युक्त उत्पादों से दूर रखने के लिए आयुथवेदा को शुरू किया है। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए सरकार इसे भोज्य पदार्थों एवं सौंदर्य सामग्री के रूप में भी प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए कई स्तरों पर प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान एमिल के कार्यकारी निदेशक डॉ संचित शर्मा ने बताया कि आयुथवेदा उत्पादों को लंबे अनुसंधान के पश्चात तैयार किया गया है। आयुर्वेद के विशेषज्ञों एवं त्वचा रोग के चिकित्सकों ने इनकी व्यापक जांच की है। इन उत्पादों में औषधियों और सौंदर्य सामग्री का अद्भुत समावेश है। 
 
विज्ञापन

कश्मीर केसर के साथ-साथ स्वर्ण भस्म, मलाई और मुलेठी को मिलाकर वायु प्रदूषण से बचाने के लिए क्रीम बनाई है जो प्रदूषण से त्वचा से टकराने वाले जहरीले पार्टिकुलेट मैटर के दुष्प्रभावों को खत्म करने में सहायक है।

मेडिसिनल वैल्यू से जुड़ा आयुथवेदा: हिना खान 
अभिनेत्री हिना खान ने कहा कि आयुथवेदा में उन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया है जो दवाओं में भी इस्तेमाल होते हैं। इसलिए इनकी मेडिसिनल वैल्यू भी कायम रहती है। यह बिना किसी हानि के सौंदर्य निखारते हैं क्योंकि इनमें नुकसानदायक रसायन शामिल नहीं होते। दूसरे यह त्वचा एवं बालों के संक्रमणों को होने से रोकते हैं तथा उसका उपचार भी करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें