नारायणा इलाके की रहने वाले नाबालिग छात्रा दिवाली मनाने अपने घर आई थी। पांच नवंबर की रात पिता से मिलने आए उनके दोस्त ने डरा-धमका का दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
दिवाली के दौरान नारायणा स्थित अपने घर आई 17 वर्षीय दृष्टिहीन किशोरी ने अपने पिता के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर नारायणा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि वह दक्षिण दिल्ली स्थित एक स्कूल में पढ़ती है और स्कूल की हॉस्टल में रहती है। उसके पिता नारायणा इलाके में रहते हैं और एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दिवाली की छुट्टी होने पर वह अपने पिता के पास आई थी। पांच नवंबर की रात उसके पिता से मिलने के लिए उसके 40 वर्षीय दोस्त उसके घर आए थे।
परिचित को बताई, पिता के दोस्त की करतूत
पिता के दोस्त ने किसी बहाने उसे दूसरे कमरे में ले गए और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर और शर्म की वजह से वह अपने साथ हुई घटना का जिक्र पिता से नहीं किया। उसके बाद वह होस्टल चली गई। जहां उसने अपने किसी परिचित से घटना के बारे में बताया। शिकायत करने के लिए परिचित उसे लेकर हौजखास थाने पहुंचे।
विज्ञापन
पीड़िता का करवाया गया मेडिकल, केस दर्ज
घटना नारायणा इलाके की होने की वजह से हौजखास थाना पुलिस ने उसे नारायणा थाना भेज दिया। जहां पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद से आारोपी फरार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम को बिहार के लिए रवाना कर दिया गया है।