फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नियमितीकरण और वेतन वृद्धि के लिए महापौर का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी की सफाई कर्मचारी यूनियनों और कोर कमेटियों के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को निगम मुख्यालय में महापौर प्रवेश वाही से मुलाकात की। कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों के लिए महापौर का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता राजीव बब्बर सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और नियमितीकरण का लाभ दिया जा रहा है। करीब 4400 एमटीएस कर्मचारियों के वेतन में लगभग 10 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं, 2000 सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखने संबंधी आदेश निरस्त करने के फैसले का भी यूनियन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निगम प्रतिबद्ध है। नई भर्ती शुरू करने की यूनियनों की मांग पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे भी जारी रखने का भरोसा दिया और कर्मचारियों से दिल्ली को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें