फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सिख गुरुद्वारा कमेटी ने सोनिया गांधी की पुस्तक की जलाईं प्रतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी परिवार पर लगे आरोपों से ध्यान हटाने की कोशिश : कालका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर सोनिया गांधी की पुस्तक में किए गए कथित दावों के विरोध में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रदर्शन किया। गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित ‘सच की दीवार’ पर कमेटी के पदाधिकारियों, 1984 के पीड़ित परिवारों और सिख संगत ने पुस्तक की प्रतियां जलाकर रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने किया।
इस मौके पर कालका और काहलों ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक के माध्यम से 1984 के सिख विरोधी दंगों के इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने और राजीव गांधी को सिखों का हमदर्द दिखाने का प्रयास किया है। उनका कहना था कि उस समय राजीव गांधी ने नरसंहार को लेकर ‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है’ जैसी टिप्पणी की थी। ऐसे में पुस्तक में प्रस्तुत घटनाक्रम ऐतिहासिक तथ्यों से मेल नहीं खाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि पुस्तक के जरिये गांधी परिवार पर लगे आरोपों से ध्यान हटाने और उसे क्लीन चिट देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि 1984 में दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में सिखों की हत्याएं हुईं और पीड़ित परिवार आज भी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। कालका और काहलों ने कहा कि कमेटी दंगों के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें