फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दो इंजीनियर भाइयों ने एक ही पंखे से लगाई फांसी

Tue, 02 Jul 2019 04:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
दो युवा इंजीनियर भाइयों ने फांसी लगाया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में मां की कैंसर से मौत और पिता को लकवा होने से हताश दो युवा इंजीनियर भाइयों ने फांसी लगाकर जान दे दी। कुणाल अग्रवाल (27) और गौरव अग्रवाल (24) के शव सोमवार दोपहर एक ही कमरे में पंखे से लटके मिले। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे तो कमरे में टेबल पर रखा सुसाइड नोट मिला। इसमें दोनों ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से सक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कुणाल और गौरव परिवार के साथ सी2/165 जीएफ जनकपुरी में रहते थे। इनके परिवार में पिता सुशील कुमार और अन्य सदस्य हैं। सुशील कुमार 20 साल से लकवे के शिकार हैं। वह रेलवे में कांट्रेक्टर हैं। इनकी मां की 23 मार्च 2019 को कैंसर होने के बाद मौत हो गई थी। कुणाल और गौरव ने नरेला और सिरसपुर के अलग-अलग कॉलेजों से इंजीनियरिंग की थी। दोनों पिता के साथ काम करते थे। मां की बीमारी के बाद मौत से दोनों भाई काफी हताश थे। इसी वजह से करीब डेढ़ माह पूर्व दोनों ने घर छोड़ दिया था।

रविवार रात करीब 9:30 बजे दोनों भाई अपने घर पहुंचे। परिजनों से बातचीत के बाद दोनों अपने कमरे में चले गए। सुबह काफी देर तक जब दोनों नहीं उठे तो परिजनों ने 12:30 बजे उनके कमरे में झांका। दोनों एक ही पंखे से फंदे पर लटके दिखे। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों की मौत को आत्महत्या ही बता रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें