फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः बिलाबॉन्ग स्कूल के बस चालक की गोली मारकर हत्या

Tue, 02 Jul 2019 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सेक्टर-34 बिलाबांग स्कूल के बस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सोमवार रात लगभग 11:30 बजे हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बिलाबांग स्कूल में दर्जनों बसें चलती हैं। सोमवार देर रात को सुशील नाम का चालक अपने बस में था। तभी बाइक सवार बदमाश वहां पर पहुंचे और सुशील को गोली मार दी। 

आसपास के बस चालकों ने उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि यह किसी आपसी रंजिश का मामला है। बदमाश किस वाहन से आए थे, इसके बारे में भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें