फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: दिल्ली पुलिस ने एलन मस्क को दिया झन्नाटेदार जवाब; इंडियन ट्रोलर्स ने अपने अंदाज में ली चुटकी

Sat, 03 Jun 2023 10:57 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्विटर के पूर्व सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट कर पूछा था कि पुलिस टीम में कुत्ते तो होते हैं पर बिल्लियां क्यों नहीं। तो इसी सवाल के जवाब में दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया। लेकिन ट्रोलर्स ने भी अपने ही अंदाज में चुटकी ली। 
विज्ञापन
एलन मस्क को दिल्ली पुलिस का जवाब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के सवाल का दिल्ली पुलिस ने मजेदार जवाब दिया है। दरअसल, मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि उनका बेटा लिल एक्स उनसे पूछता है कि पुलिस टीम में कुत्ते तो होते हैं पर बिल्लियां क्यों नहीं। मस्क ने यही सवाल ट्विटर पर पूछा है। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने अपने अंदाज में दिया जवाब
इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा कि आप अपने बेटे को बता दें कि पुलिस में बिल्लियां इसलिए नहीं होती, क्योंकि वह फेलोनी और परपेटरेशन के लिए बुक कर ली जाती हैं। जवाब में दिल्ली पुलिस ने शब्दों से खेला है। पुलिस ने अपने जवाब में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उसका मतलब अपराध होता है। पुलिस ने मजाकिया अंदाज में ही जवाब दिया है और कहा है कि बिल्लियां अपराध करने पर बुक यानी अंदर कर ली जाती हैं। दिल्ली पुलिस के जवाब को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस के जवाब को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

मस्क के सवाल पर करोड़ों यूजर्स ने कमेंट किए
मस्क के सवाल पर ट्विटर पर अब तक करीब 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस पर यूजर्स के तरह-तरह की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। खास बात यह है कि दिल्ली पुलिस के जवाब की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दिल्ली पुलिस के ट्विटर हैंडल को जो भी चला रहा है, उसे पदोन्नति देनी चाहिए। मस्क के इस ट्वीट को 176.3 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है, जबकि 753 ने बुक मार्क भी किया है। हर देश के पुलिस डिपार्टमेंट में स्पेशल डॉग स्क्वायड रहता है। उनका काम बम या वारदात वाली जगह से सबूत जुटाने का रहता है।

दिल्ली पुलिस करती रहती है मजेदार ट्वीट
दिल्ली पुलिस व उसकी ट्रैफिक यूनिट मजेदार ट्वीट करती रहती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने छह मई को ट्वीट किया था कि आप राजा चार्ल्स नहीं हो सकते, लेकिन हेलमेट आपका ताज है। होली वाले दिन यानी 7 मार्च को एक फूड सर्विस एग्रीगेटर के एक ट्वीट का जवाब था कि कोई तो बताएं शुभम गुरुग्राम से भांग की गोली नहीं पहुंचाते। उसने दिल्ली पुलिस से 14 बार पूछा। इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने जवाब कि दिया कि था कि अगर किसी को शुभम मिले तो उसे बताएं कि यदि वह भांग का सेवन करता है तो गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। 7 मार्च, 2021 को एक पाकिस्तानी इंस्टाग्राम यूजर का वीडियो वायरल होने पर पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त ने जिले के हैंडल ने कहा था कि ये हम हैं... ये हुक हैं... और अब पावरी नहीं हो रही है। . कुछ पवारियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही नहीं अवैध भी हैं। राजौरी गार्डन इलाके से 24 हुक्का जब्त किया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के ट्वीट पर ट्रोलर्स ने किए कमेंट
 
 
 
 
 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें