फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एनएसडी को डीम्ड विश्वविद्यालय बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-देश के विभिन्न राज्यों में एनएसडी की शाखाएं खोलने की हुई घोषणा, सीटें भी बढ़ेंगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। एनएसडी को डीम्ड विश्वविद्यालय बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को ग्रीष्मकालीन नाट्योत्सव के समापन अवसर पर सांस्कृतिक मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने विभिन्न राज्यों में एनएसडी की शाखाएं खोलने की घोषणा की। उन्होने कहा, एनएसडी की अभी तक करीब 100 सीटें हैं। इसे बढ़ाकर 1000 तक किया जाएगा। एनएसडी को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने न केवल थिएटर को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रंग-रथ जैसी पहल की सराहना की, बल्कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से संस्कृति के विस्तार की आवश्यकता पर भी बल दिया।
विज्ञापन



देश में एनएसडी की कुल पांच शाखाएं हैं। जो बेंगलुरु, कोलकाता, अगरतला और गंगटोक में स्थित हैं। हाल ही में एनएसडी को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अपने सीएसआर के अंतर्गत एक स्लीपर बस भेंट की है। जिसे रंग रथ नाम दिया गया है। यह बस अब देश के कोने-कोने में न सिर्फ मंचीय प्रस्तुतियों को ले जाने का माध्यम बनेगी, बल्कि रंगमंच की ऊर्जा और संदेश को भी लेकर जाएगी। समापन कार्यक्रम में संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने रंग रथ को हरी झंडी दिखाई। आईओसीएल की कार्यकारी निदेशक पद्मा धूलिपाला, एनएसडी के निदेशक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें