फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खुले स्कूल: बच्चों से मिलने पहुंचे सिसोदिया, मिली ठंड में आइसक्रीम न खाने की सलाह

Mon, 01 Nov 2021 11:28 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में स्कूल खुलते ही सिसोदिया वेस्ट विनोद नगर स्थित राजकीय बाल कन्या विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल फिर से खुल गए हैं, इससे बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन
बच्चों से मिलने स्कूल पहुंचे सिसोदिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 महीनों के लंबे इंतजार के बाद राजधानी दिल्ली में सोमवार को कक्षा आठवीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया है। स्कूल खुलते ही शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आज सुबह सिसोदिया वेस्ट विनोद नगर स्थित राजकीय बाल कन्या विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल फिर से खुल गए हैं, इससे बेहद खुशी हो रही है।

विज्ञापन


स्कूल के दौरे के बाद सिसोदिया ने ट्वीट कर खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि आखिरकार, फिर से स्कूल जाने का समय आ गया। आज करीब डेढ़ साल बाद सभी बच्चे अपने स्कूल लौटे हैं। बच्चों को फिर से अपने क्लासरूम में हंसते खिलखिलाते और मस्ती करते देखना एक बहुत ही भावुक क्षण था। सभी बच्चों का स्कूल में फिर से स्वागत है।

सिसोदिया को स्कूल में मिली आइसक्रीम न खाने की सलाह
स्कूल पहुंचे सिसोदिया ने प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों से भी भेंट की। इस दौरान एक छोटे बच्चे को खिलौने वाली डॉक्टर किट से खेलते देख उन्होंने उससे अपना चेकअप भी करवाया। बच्चे की तस्वीर शेयर कर सिसोदिया ने लिखा कि स्कूल की कक्षा में आज एक विशेष डॉक्टर से मुलाकात हुई। उन्होंने मेरा फुल बॉडी चेकअप किया, एक इंजेक्शन लगाया, दवा के लिए प्रेसक्रिपशन लिखा और ठंड के मौसम में आइसक्रीम न खाने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें