फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 में भारत कैसा हो बताएंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2047 के भारत पर विचार जानने की कवायद शुरू की है। सौ साल बाद भारत कैसा होना चाहिए इसको बताने के लिए बोर्ड स्कूली बच्चों को अभिव्यक्ति का अवसर देने जा रहा है। सीबीएसई ने इसके लिए स्कूलों को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अभिव्यक्ति श्रृंखला आयोजित कराने को कहा है। इसके तहत बच्चे पेटिंग, कविता व निबंध के माध्यम से अपने विचार रखेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई ने इस श्रृंखला के लिए तीसरी से 12वीं तक के बच्चों के लिए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों को पेटिंग व पैराग्राफ के जरिए और छठी से 12वीं तक के बच्चों को निबंध, पेंटिंग व कविता के माध्यम से माई विजन फॉर इंडिया 100 ईयर थीम पर अपने विचार बताने हैं।
स्कूलों को प्रत्येक कक्षा से एक एंट्री को शॉर्टलिस्ट कर सीबीएसई एक्सप्रेशन सीरीज एप के माध्यम से 22 जनवरी से पांच फरवरी तक भेजना है। प्रत्येक प्रतिभागी को एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर बोर्ड के सभी रीजन से प्रत्येक श्रेणी से 10 सर्वश्रेष्ठ एंट्री का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर इनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ एंट्री का चयन किया जाएगा। इन सभी एंट्री को पुस्तिका के रुप में संकलित कर सीबीएसई की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें