फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Sat, 13 Feb 2021 10:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में आज भूकंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूपी और उत्तराखंड के भी कई शहरों में झटके महसूस किए गए। 
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में जमीन से 74 किलोमीटर नीचे था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में भूकंप महसूस कर लोग घरों से बाहर की ओर भागे। लद्दाख के कारगिल और घाटी के उत्तरी कश्मीर में कुछ ढांचों को नुकसान की सूचना है।



राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने शुरुआत में अफगानिस्तान और अमृतसर में भूकंप का केंद्र बताया, लेकिन जांच के बाद भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में निकला। रात 10.31 बजे आए भूकंप के झटकों की अवधि 40 सेकंड तक रही। झटके इतने तेज थे कि दिल्ली एनसीआर में लोग घरों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आगरा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए

हिमाचल प्रदेश के चंबा, पंजाब के चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, हरियाणा के अंबाला, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा और उत्तराखंड के उत्तरकाशी, बड़कोट, अल्मोड़ा में भी झटके महसूस किए गए। गुजरात के भी कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

विश्व स्तरीय ज्योलॉजिस्ट और केंद्रीय प्रोजेक्ट पर काम कर रहे जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रो. जीएम भट्ट ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन में ज्यादा गहराई पर होने की वजह से इसका प्रभाव क्षेत्र भी बड़ा था। गहराई ज्यादा होने से नुकसान कम होता है। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में बेहद विरली आबादी वाले क्षेत्र में था। प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें