फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सुस्त हवा और पीएम2.5 का जहर, फिजा में घुला खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुस्त हवा और पीएम2.5 का जहर, फिजा में घुला खतरा
विज्ञापन



- शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 336.6 और पीएम2.5 196.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज

-राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीर और कई में बेहद खराब में रिकॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में सुस्त पड़ी हवा की गति व स्थानीय कारक फिजा में लगातार पीएम2.5 का जहर घोल रहे हैं। शनिवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की चादर भी दिखाई दी। ऐसे में दृश्यता भी कम रही। लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोचक और प्रभावशाली हैडिंग दें
शुक्रवार की तुलना में शनिवार को छह सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 434 दर्ज किया गया, यह गंभीर श्रेणी है। वहीं, ग्रेनो में 364, नोएडा में 394 और गुरुग्राम में 286 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 233 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 14.95 फीसदी रहा। इसके अलावा, पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण 2.85, निर्माण गतिविधियां से होने वाला 2.24 और कूड़ा जलाने की भागीदारी 1.40 फीसदी रही। सीपीसीबी के अनुसार, शनिवार को हवा उत्तर दिशा से पांच किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1800 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 8500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 336.6 और पीएम2.5 की मात्रा 196.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीर और कई में बेहद खराब में रिकॉर्ड की गई।
इन इलाकों में इतना रहा एक्यूआई
वजीरपुर-445

विवेक विहार-440

आनंद विहार-431

जहांगीरपुरी-429

बवाना-428

रोहिणी-427

अशोक विहार-413

नरेला-411

मुंडका-408

पंजाबी बाग-396
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें