फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट से हड़कंप: दिल्ली में क्रिसमस, नववर्ष कार्यक्रमों पर लग सकती है रोक, केजरीवाल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सख्ती

Tue, 14 Dec 2021 02:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वह इस मुद्दे पर लगातार विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
क्रिसमस पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर दुनिया भर में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर कम होने के बाद भीड़ पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। आगामी दिनों में क्रिसमस और नववर्ष कार्यक्रमों का आयोजन भी होने वाला है लेकिन अगर संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो इन कार्यक्रमों पर रोक लगाई जा सकती है। महाराष्ट्र में दो दिन के लिए धारा 144 लागू होने के बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन को लेकर एहतियात से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली सरकार क्रिसमस, नववर्ष कार्यक्रमों पर रोक लगा सकती है। 

विज्ञापन


सोमवार को सीएम ने स्पष्ट किया कि वर्तमान हालात को देखते हुए दिल्ली संक्रमण के खतरे से बाहर है लेकिन स्थिति में किसी भी तरह का बदलाव आता है तो कार्यक्रमों पर रोक लगाई जा सकती है। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वह इस मुद्दे पर लगातार विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए हैं। अभी तक दिल्ली में ओमिक्रॉन के दो ही मामले सामने आए हैं और इनमें से एक ठीक होकर अपने घर भी जा चुका है। 

दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद सीएम ने कहा कि अगर दिल्ली वासियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ी, तो हम ऐसा करेंगे। सरकार पूरी तरह तैयार है। ऑक्सीजन आपूर्ति, बिस्तर और दवाओं के संबंध में उन्होंने स्वयं कई समीक्षा बैठक की है। अंत में सीएम ने कहा कि वे दिल्ली में ओमिक्रॉन संकट नहीं चाहते, लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो उनकी सरकार तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें