फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की तीसरी कट ऑफ जारी: सोमवार से गुरुवार तक होंगे दाखिले, इकोनॉमिक्स-बीकॉम ऑनर्स में अब भी मौके

Sun, 17 Oct 2021 12:59 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एसआरसीसी व श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ सौ फीसदी गई थी। जबकि एसआरसीसी व एलएसआर में इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ 100 फीसदी जारी की गई थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय की तीसरी कटऑफ जारी हो गई है। इस कटऑफ में कई नामी कॉलेजों में इकोनॉमिक्स, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स के लिए कटऑफ काफी हाई है। जहां इकोनॉमिक्स, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में दाखिले की काफी गुंजाइश है तो वहीं इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अंग्रेजी जैसे कोर्सेज में दाखिले के चांस कम हो गए हैं।

विज्ञापन

 
एसआरसीसी कॉलेज ने इकोनॉमिक्स ऑनर्स की सर्वाधिक कट ऑफ 99.50 फीसदी निकाली है। जबकि हिंदू, हंसराज, लेडी श्रीराम (एलएसआर) में इकोनॉमिक्स की कटऑफ 99 फीसदी तक गई है। बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ की बात की जाय तो सबसे अधिक 99 फीसदी कटऑफ श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने निकाली है। तीसरी कटऑफ में भी मिरांडा हाउस कॉलेज की इतिहास ऑनर्स की कटऑफ दूसरी कटऑफ के समान 99 फीसदी है। 

एलएसआर कॉलेज में बीए ऑनर्स जर्नलिज्म की कटऑफ 99 फीसदी और बीए ऑनर्स साइकोलॉजी की 99.25 फीसदी है। तीसरी कटऑफ में औसतन कॉलेजों ने 0.25 फीसदी से लेकर 2 फीसदी तक की गिरावट की है। जबकि भारती कॉलेज में संस्कृत की कटऑफ में 15 फीसदी की गिरावट की गई है। मालूम हो कि पहली कटऑफ में हिंदू, रामजस और राजनीति विज्ञान की कटऑफ 100 फीसदी गई थी। जबकि एसआरसीसी व श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ सौ फीसदी गई थी। जबकि एसआरसीसी व एलएसआर में इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ 100 फीसदी जारी की गई थी। दूसरी कटऑफ में रामजस में सौ फीसदी पर राजनीति विज्ञान के दाखिले खुले हुए थे। लेकिन अब तीसरी कटऑफ में राजनीति विज्ञान के दाखिले बंद हो गए हैं। 
विज्ञापन


इकोनॉमिक्स ऑनर्स में दाखिले के मौके
हाई कटऑफ के कारण इकोनॉमिक्स ऑनर्स में अब भी 18 कॉलेजों में दाखिले का अवसर है। इस कोर्स के लिए सर्वाधिक कटऑफ एसआरसीसी की 99.50 फीसदी की है। जबकि अन्य कॉलेजों में हंसराज ने 99, हिंदू ने 99, रामजस में 98.75 गार्गी और वेंकटेश्वर कॉलेज ने 98.50, आईपी ने 98 फीसदी कटऑफ निकाली है।
 
बीकॉम ऑनर्स की न्यूनतम कट ऑफ 95 फीसदी
बीकॉम ऑनर्स की बात करें तो तीसरी कटऑफ में भी करीब 30 कॉलेजों में ऊंची कटऑफ पर इस कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इस कोर्स में 0.25 फीसदी से एक फीसदी तक की गिरावट की गई है। इस कोर्स की न्यूनतम कटऑफ 95 फीसदी है। जबकि अधिकतम 99 फीसदी गई है। मोती लाल व विवेकानंद कॉलेज में 95 फीसदी और अंबेडकर और लक्ष्मीबाई कॉलेज में 95.50 फीसदी पर दाखिला होगा। जबकि नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों की बात की जाय तो हंसराज, रामजस और हिंदू में 98.75, आईपी में 97.75 में दाखिला हो सकता है। साइकोलॉजी ऑनर्स की कट ऑफ की बात करें तो लेडी श्रीराम की कटऑफ अब भी सबसे अधिक 99.25 फीसदी है। दौलतराम कॉलेज में इस कोर्स के लिए कटऑफ 98.50 फीसदी है। आईपी, लक्ष्मीबाई, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंस, जाकिर हुसैन कॉलेज में इस कोर्स के दाखिले बंद हो गए हैं।

कुछ एक कोर्सेज में दोबारा खुले दाखिले
वहीं कुछ कॉलेजों के एक दो कोर्सेज में दूसरी कटऑफ में बंद हुए दाखिले खुल भी गए हैं। किरोड़ीमल कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स के दाखिले बंद हो गए थे जो कि तीसरी कटऑफ में 98 फीसदी पर दोबारा खुल गए हैं। भगिनी निवेदिता कॉलेज में इतिहास ऑनर्स के दाखिले 79 फीसदी पर खुले हैं। लक्ष्मीबाई कॉलेज में इतिहास के दाखिले 91.50 फीसदी पर और फिलॉस्फी ऑनर्स के 86.75 फीसदी पर तीसरी कटऑफ में खुल गए हैं। 
 
साइंस के कई कोर्सेज में मौके
साइंस कोर्सेज में डीडीयू और शहीद सुखदेव कॉलेज ने बीएससी कंप्यूटर साइंस की पहली कटऑफ सौ फीसदी निकाली थी। तीसरी कटऑफ में इन कोर्सेज में दाखिले की गुजाइंश है। इस कोर्स की सबसे अधिक कटऑफ सुखदेव कॉलेज की 97.25 फीसदी है। जबकि आत्मराम सनातन धर्म और डीडीयू कॉलेज ने 97 फीसदी कटऑफ निकाली है। जबकि दयाल सिंह, आईपी व श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने एक समान कटऑफ 96.50 फीसदी निकाली है। अन्य साइंस कोर्सेज में भी दाखिले की संभावना बनी हुई है। वहीं बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन कोर्सेज में दाखिले के अवसर तीसरी कटऑफ में काफी कम हो गए हैं।
विज्ञापन

तीसरी कटऑफ के दाखिले 18 से 21 अक्तूबर तक होंगे
डीयू की तीसरी कटऑफ के दाखिले 18 अक्तूबर से शुरू होंगे और 21 अक्तूबर तक जारी रहेंगे। ईद उल मिलाद के कारण इस कटऑफ में दाखिले के लिए चार दिन मिलेंगे। जबकि 22 अक्तूबर तक कॉलेज दाखिले मंजूर करेंगे। दाखिले के बाद छात्र 23 अक्तूबर शाम पांच बजे तक फीस जमा करा सकते हैं। इस कटऑफ के बाद अब स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी। मालूम हो कि डीयू की करीब 70 हजार सीटों के लिए फीस का भुगतान कर 51, 974 छात्र दाखिला पक्का कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें