फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : कॉलेज और कोर्स बदलने का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में कॉलेज या कोर्स बदलने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए पांचवीं कटऑफ में अंतिम अवसर है। इसके बाद स्पेशल ड्राइव में उनके पास यह अवसर नहीं रहेगा। पांचवीं कटऑफ में भी अधिकांश आरक्षित सीटों पर ही यह सुविधा होगी। कुछ ही कॉलेजों में सामान्य वर्ग की सीटें बची हैं।
विज्ञापन

जो विद्यार्थी नई कटऑफ में कॉलेज या कोर्स बदलना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा। पिछली कटऑफ से निरस्त कराने पर उस कटऑफ में दाखिला नहीं होगा। दाखिला निरस्त कराने के लिए विद्यार्थी को एक हजार रुपये का शुल्क भरना होगा। दाखिला निरस्त होने के बाद ही नई कटऑफ में प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें नए सिरे से नई कटऑफ में दाखिले के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद स्पेशल ड्राइव में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा, जिन्हें पिछली पांच कटऑफ में नहीं मिला है।
डीयू प्रशासन की विद्यार्थियों को सलाह है कि इस कटऑफ में दाखिला मिल रहा है तो अन्य का इंतजार न करें। इस कटऑफ में सीट छोड़ने पर उन्हें अगले साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। स्पेशल कटऑफ में भी अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें और पांचवीं कटऑफ में अंकों का अधिक अंतर नहीं होगा। मामूली अंतर से स्पेशल ड्राइव चलेगी। इससेे उन छात्रों के लिए अवसर खुलेंगे, जो मामूली अंकों के अंतर से दाखिला लेने से चूक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें