फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना वायरस के 47 नए मामले मिले, 33 संक्रमित हुए ठीक, कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर पहुंची 116

Sun, 07 Nov 2021 11:23 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार द्वारा रविवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 33 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इस दौरान किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में कोरोना के कुल 14,40,118 मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ गए हैं। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 47 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 365 हो गई है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार द्वारा रविवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 33 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इस दौरान किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में कोरोना के कुल 14,40,118 मामले मिल चुके हैं, जिनमें से कुल 14,14,662 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से कुल 25,091 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 56,904 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इस दौरान 17,191 लोगों को पहली जबकि 39,713 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 2,06,75,735 डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 1,31,21,772 पहली डोज जबकि 75,53,963 दूसरी डोज लगाई गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में 30 कंटेनमेंट जोन बढ़ाए गए हैं। इसी के साथ कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। इन इलाकों में अब सख्ती भी अधिक हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें