फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हजार के पार, मॉल सील

Mon, 31 Aug 2020 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जुलाई में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अगस्त में तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार को एक जज, उनकी पत्नी, सहायक श्रमायुक्त सहित 180 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण मुक्त हुए 145 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 

विज्ञापन


अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 8212 हो गई है। इनमें से 6756 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 1388 मरीजों का होम आइसोलेशन एवं अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 68 मरीजों की मौत की पुष्टि विभाग ने की है।  

जानकारी के अनुसार शनिवार को  एक दुकान के 13 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित गौर सेंट्रल मॉल सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


जिला न्यायालय में नियुक्त एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी और उनकी पत्नी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते न्यायालय परिसर को 24 घंटों के लिए सील किया गया है। सहायक श्रमायुक्त सहित विभाग के छह लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इंदिरापुरम में रहने वाले चार परिवार के सभी सदस्य संक्रमण की चपेट में आए हैं। दो गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित हुई हैं। एक महिला विजय नगर व एक संजय नगर की रहने वाली हैं।   

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर 14 दिन तक होम क्वारंटीन हो गए हैं। मंत्री अपने कनावनी स्थित फार्म हाउस में क्वारंटीन हुए हैं। रविवार को एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव मेडिकल टीम के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें फिलहाल क्वारंटीन में रहना होगा।   

तीसरी बार सीरो सर्वे की तैयारी पूरी 
 पिछले पंद्रह दिन से सीरोलॉजिकल सर्वे के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को समय नहीं मिल पा रहा है। दो बार तैयारी की गई और दोनों बार तालमेल न बन पाने के कारण सर्वे को टाल दिया गया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का कहना है कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, शासन से निर्देश मिलने के बाद सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे के लिए कुल 45 क्लस्टर चुने गए हैं। इनमें 36 शहरी व 9 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। हर क्लस्टर से 24 नमूने यानी कुल 1080 नमूने लेकर लोगों में प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें