फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय समाचार : डीयू में पीजी-एमफिल-पीएचडी के लिए पंजीकरण की दौड़ खत्म

Sun, 22 Aug 2021 05:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीजी की बीस हजार सीटों के लिए शाम छह बजे तक करीब एक लाख अस्सी हजार पंजीकरण हो चुके थे।
विज्ञापन
Delhi University - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए 26 जुलाई को शुरू हुई पीजी-एमफिल-पीएचडी की ऑनलाइन पंजीकरण की रेस शनिवार रात 11.59 मिनट पर समाप्त हो गई। पीजी की बीस हजार सीटों के लिए शाम छह बजे तक करीब एक लाख अस्सी हजार पंजीकरण हो चुके थे।

विज्ञापन


इस तरह पीजी के 75 प्रोग्रामों के लिए एक-एक सीट पर नौ आवेदक अपनी दावेदारी कर रहे हैं। वहीं एमफिल-पीएचडी के लिए करीब 28,827 पंजीकरण हो चुके थे। अब पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने केे बाद प्रवेश परीक्षा व मेरिट आधारित कोर्सेज के लिए दाखिले सितंबर के बाद ही शुरू होंगे। प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर से शुरू होगी।

डीयू में यूजी प्रोग्राम से पहले पीजी-एमफिल-पीएचडी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हुई थी। शनिवार को आवेदन करने का अंतिम दिन था। पीजी के लिए शाम छह बजे तक 1,79,121 पंजीकरण हो गए थे। डीयू में पीजी के लिए मेरिट आधारित व प्रवेश परीक्षा आधारित दाखिले होते हैं।
विज्ञापन


मेरिट आधारित दाखिला उन छात्रों को दिया जाता है जिन्होंने डीयू से स्नातक की पढ़ाई पूरी की हो। पहले पीजी-एमफिल पीएचडी में पंजीकरण तिथि को बढ़ाने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन इसे नहीं बढ़ाया जा रहा है।

डीन (दाखिला) प्रो. पिंकी शर्मा ने बताया कि पंजीकरण की तिथि को नहीं बढ़ाया जा रहा है। मेरिट आधारित व एंट्रेस आधारित कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया एक साथ शुरू की जाएगी। वहीं यूजी कोर्सेज के लिए शनिवार शाम तक 3,58,876 पंजीकरण हो चुुके थे।

प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से पहले ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा 26, 27, 28, 29 व 30 सितंबर और एक अक्तूबर को होगी। प्रवेश परीक्षा दिल्ली-एनसीआर समेत 27 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें