फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: कॉलेजों में छात्राओं को कट ऑफ में मिलेगा छूट का लाभ, लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास

Tue, 17 Aug 2021 12:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दाखिला समिति चेयरमैन प्रो. राजीव गुप्ता ने कहा कि कॉलेजों को छूट देने के लिए कहा है। यह अनिवार्य नहीं है लेकिन कॉलेज छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह छूट प्रदान करते हैं।  
विज्ञापन
दिल्ली विवि - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए आवेदन की रेस जारी है। दाखिले में एक बार फिर से छात्राओं को छात्रों के मुकाबले में लाभ मिलने जा रहा है। विवि प्रशासन ने एक बार फिर से कॉलेजों को कहा है कि वह छात्राओं को कट ऑफ में कुछ फीसदी छूट प्रदान करें। कॉलेजों के लिए यह अनिवार्य नहीं है। जो कॉलेज यह छूट देना चाहें वह इसे प्रदान कर सकते हैं। 

विज्ञापन


बीते साल की तरह इस बार भी कुछ कॉलेज छात्राओं को एक फीसदी तक की छूट देंगे। कितने कॉलेज ऐसा करेंगे यह तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि कॉलेजों की संख्या बीस से अधिक हो सकती है। यह छूट छात्रों पर लागू नहीं होगी। कुछ कॉलेजों में यह छूट सभी पाठ्यक्रमों तो कुछ कॉलेजों के कुछ कोर्सेज में यह छूट मिलेगी। दाखिला समिति चेयरमैन प्रो. राजीव गुप्ता ने कहा कि कॉलेजों को छूट देने के लिए कहा है। यह अनिवार्य नहीं है लेकिन कॉलेज छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह छूट प्रदान करते हैं।  

छात्राओं के लिए यह छूट एक फीसदी तक हो सकती है। चार साल पहले तक यह छूट एक से पांच फीसदी तक होती थी। छूट के गणित को इस तरह से समझा जा सकता है। मसलन यदि किसी कॉलेज में किसी कोर्स की कट ऑफ 98 फीसदी होगी तो छात्र का दाखिला इतने प्रतिशत पर ही होगा। जबकि छात्राओं को एक फीसदी छूट मिलने के कारण उनके लिए यह कट ऑफ 97 फीसदी हो जाएगी। इस रियायत मिलने के बाद छात्राओं को दाखिले में लाभ मिलेगा। इसके संबंध में स्थिति कट ऑफ जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें