फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नशे में धुत कार सवारों ने पुलिस बैरिकेड में मारी टक्कर, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कापसहेड़ा इलाके की घटना, पुलिस टीम ने तेज रफ्तार स्विफ्ट कार को रुकने का किया था इशारा, तीनों सवारों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कापसहेड़ा बॉर्डर पर बृहस्पतिवार देर रात शराब के नशे में धुत कार चालक ने पुलिस बैरिकेड को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के राेके जाने के बावजूद आरोपी चालक कार में फंसे बैरिकेड को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। कार रुकते ही लोगों ने चालक समेत तीन युवकों को बाहर निकालकर उनकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान गुरुग्राम निवासी रफीम, दीपक लांबा और राहुल हुड्डा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कापसहेड़ा थाने में दर्ज प्राथमिकी में हवलदार अमित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनकी तैनाती गुरुग्राम बॉर्डर के पिकेट पर थी। उनके साथ सिपाही मोहन और हरीश थे। उन्होंने रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम की ओर से स्विफ्ट कार आते देखा। चालक कार को तेज रफ्तार से चला रहा था। जवानों ने कार को रुकने का इशारा किया। चालक ने कार को बैरिकेड से पहले रोक दिया और फिर उसे सूर्या विहार की तरफ ले गया। हवलदार के मुताबिक करीब 20 मिनट बाद फिर वही कार तेज रफ्तार से आई और बैरिकेड को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वहां मौजूद पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें