फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : कोरोना के यूके स्ट्रेन के साथ मिला डबल म्यूटेंट, मार्च के सैंपल से हुई पुष्टि

Sat, 24 Apr 2021 05:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के मुताबिक, दिल्ली में 400 से अधिक मरीजों में कोरोना का यूके वाला स्ट्रेन और 76 मरीजों में दोहरा म्यूटेंट मिला है
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के मामले रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं। इस बीच दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह में जिन सैंपलों की जिनोम जांच की गई है। उनमें 50 फीसदी में कोरोना के यूके स्ट्रेन के साथ डबल म्यूटेंट भी मिला है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के मुताबिक, दिल्ली में 400 से अधिक मरीजों में कोरोना का यूके वाला स्ट्रेन और 76 मरीजों में दोहरा म्यूटेंट मिला है। देश में महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी संक्रमण के डबल म्यूटेंट के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


एनसीडीसी के अध्यक्ष डॉक्टर सुजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली में कोरोना के यूके स्ट्रेन के मरीजों में काफी इजाफा हुआ है। 2 मार्च तक जांचे गए सैंपलों में से 28 फीसदी में यूके स्ट्रेन मिला था, लेकिन मार्च के आखिरी सप्ताह में यह संख्या 50 प्रतिशत मिला है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 23 मामले दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के भी मिले हैं।

दिल्ली में जनवरी में भी यूके स्ट्रेन के कई मामले सामने आए थे। इन मरीजों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जनवरी के बाद इन मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, पहली बार यूके स्ट्रेन के साथ डबल म्यूटेंट के मामले भी मिले हैं। डॉक्टर के मुताबिक, यूके स्ट्रेन के साथ डबल म्यूटेंट तेजी से फैल सकता है। हालांकि इसमें अभी और अध्ययन की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें