फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: रोजाना 19 हजार लोग दे रहे कोरोना को मात, 7 दिन में 1 लाख 33 हजार स्वस्थ

Sat, 24 Apr 2021 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • विशेषज्ञों ने कहा, इसी रफ्तार से स्वस्थ होते रहे तो जल्द ही नीचे आएगा संक्रमण का ग्राफ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना से खराब हो रहे हालातों के बीच राहत देने वाली खबर है। दिल्ली में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में ही 1 लाख 33 हजार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर इसी प्रकार लोग स्वस्थ होते रहे तो जल्द ही कोरोना का ग्राफ नीचे आएगा।

विज्ञापन


पिछले साल मार्च में कोरोना की शुरुआत के बाद ऐसा पहली बार है जब 7 दिन में ही सवा लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। आंकड़ों पर गौर करें तो 15 अप्रैल तक स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या 7,18,176 थी, जो 22 अप्रैल को बढ़कर 8,51,537 हो गई है। लिहाजा, 7 दिन में 1,33,361 मरीज स्वस्थ हो गए। पिछले एक सप्ताह की स्थिति देखें तो 15 अप्रैल के बाद से ही हर दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। 21 अप्रैल को एक ही दिन में 24,600 लोग कोरोना से ठीक हुए थे। 

यही कारण है कि संक्रमितों की संख्या के तेजी से बढ़ने के बावजूद भी दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर अभी भी करीब 90 फीसदी बनी हुई है। हालांकि, जिस हिसाब से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उसके मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीज अभी कम हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंजलि सक्सेना का कहना है कि मरीजों का तेजी से स्वस्थ होना राहत की बात है। इससे पता चलता है कि वायरस भले ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन मरीज भी जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर के डॉक्टर विजय दत्ता बताते हैं कि कुछ दिन से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है, लेकिन अभी जरूरी है कि संक्रमितों की संख्या कम हो। 





इसके लिए  लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलना बंद करना होगा। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करना करना होगा। आने वाले समय में दैनिक मामलों की संख्या कम हुई और स्वस्थ होने वाले मरीज इसी प्रकार बढ़ते रहे तो जल्द ही दिल्ली में कोरोना का ग्राफ नीचे आएगा।
विज्ञापन


आंकड़ों पर एक नजर
तारीख    स्वस्थ मरीज
22 अप्रैल    19,609
21           24,600
20          19,430
19          21,500
18           20,159
17          15,414
16           12,649
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और 22 अप्रैल तक के हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें