फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: विमान में अटकी रही 45 मिनट तक यात्रियों की सांस, रनवे पर उतरने के बावजूद नहीं खुल रहा था दरवाजा

Tue, 14 Dec 2021 01:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विमान में सवार विश्व हिदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस बात की शिकायत ट्विटर पर इंडिगो एयरलाइंस व केंद्रीय उड्डयन मंत्री से भी की। उन्होंने विमान के भीतर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सांझा किया है।
विज्ञापन
विमान का दरवाजा न खुलने से यात्री हुए परेशान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे एक विमान के यात्रियों को पौने घंटे तक विमान में ही कैद रहना पड़ा। दिल्ली रनवे पर लैंड करने के बावजूद उस विमान का दरवाजा 45 मिनट तक नहीं खुला। इस वजह से विमान के भीतर अफरा-तफरी रही। यात्रियों की मुसीबत तब बढ़ी जब रायपुर से दिल्ली पहुंचे इंडिगो के विमान का गेट नहीं खुलने से एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि विमान के सभी यात्री सुरक्षित है और विमान कंपनियों ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक विमान में सवार यात्रियों को पौने घंटे तक विमान में ही रहना पड़ा। रविवार देर रात इंडिगों का यह विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। विमान में सवार एक यात्री की तबीयत  बिगड़ गई। हालांकि विमान में ही सवार चिकित्सक ने यात्री को ढांढस बंधाया। पौने घंटे तक इंतजार कर रहे यात्रियों में बेचैनी रही।

विमान में सवार विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस बात की शिकायत ट्विटर पर इंडिगो एयरलाइंस व केंद्रीय उड्डयन मंत्री से भी की। उन्होंने विमान के भीतर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सांझा किया है। बंसल ने बताया कि रविवार रात को पौने नौ बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। रायपुर में ही बिना कारण बताए विमान करीब आधा घंटा लेट हो गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद 45 मिनट तक यात्रियों को विमान में रहने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

विमान में सवार कर्मियों से विलंब का कारण पूछने पर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया गया। कभी ग्राउंड स्टाफ तो कभी क्लीयरेंस नहीं होने की बात कह कर टाल रहे थे। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ती चली गई। विमान रविवार रात 11 बजे उतरा लेकिन यात्रियों को विमान में पौने घंटे तक रूकने को विवश होना पड़ा। यात्री विमान में बंधक की स्थिति में 45 मिनट तक रहे। 


इंडिगो ने प्रकट किया खेद 
ट्विटर पर ही इंडिगो ने इस पूरे प्रकरण पर विनोद बंसल को उत्तर देते हुए खेद प्रकट किया है। इंडिगो की ओर से कहा गया है कि अंत समय में विमान को खड़ा करने के स्थान में परिवर्तन किया गया, जो हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें