फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बुजुर्ग महिला के घर से लाखों के गहने चुराने वाली सहायिका गिरफ्तार, गूगल पर सोने का भाव देखने पर खुलासा

Tue, 21 Apr 2026 06:12 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक घरेलू सहायिका सुखवती ने 82 साल की बुजुर्ग मालकिन के घर से लाखों के गहनों की चोरी कर ली। चोरी करने के दौरान उसने कोई सुराग नहीं छोड़ा था, लेकिन पति की एक गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक घरेलू सहायिका सुखवती ने 82 साल की बुजुर्ग मालकिन के घर से लाखों के गहनों की चोरी कर ली। चोरी करने के दौरान उसने कोई सुराग नहीं छोड़ा था, लेकिन पति की एक गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल, पति के फोन की जांच में पता चला कि उसने वारदात के कुछ दिन पहले गूगल पर सोने का भाव देखा था। यही से पुलिस का शक गहरा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला सुखवती के कब्जे से ढ़ाई सौ ग्राम सोने के गहने बरामद कर लिए। पुलिस मामले की छानबीन कर उसके पति के अपराध में संलिप्तता की जांच कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 15 अप्रैल को केशवपुरम थाना पुलिस को 82 साल की बुजुर्ग संतोष देवी के घर में लाखों के गहने चोरी होने की शिकायत मिली। मौके पर छानबीन के दौरान पीड़िता ने बताया कि घर से 250 ग्राम सोने के गहने चोरी हुए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही बुजुर्ग महिला के घर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की। जिसमें उनकी घरेलू सहायिका सुखवती और उसका पति उमेश भी शामिल था। सुखवती ने घर में चोरी करने से इंकार कर दिया। लेकिन उसके पति उमेश के फोन की जांच में पुलिस को पता चला कि वारदात से कुछ दिन पहले उमेश ने गूगल पर सोने के भाव की जानकारी ली थी। उसके बाद पुलिस का शक गहरा गया और उसने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि लालच में आकर सुखवती ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही से लारेंस रोड स्थित झुग्गी से ढाई सौ ग्राम सोने के गहने बरामद कर लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले रखे गए घरेलू सहायक ने ही रची थी डकैती की साजिश

राजधानी के अति सुरक्षित लुटियंस इलाके में हुई हाई-प्रोफाइल डकैती ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि खतरा बाहर से कम और घर के भीतर से ज्यादा है। गोल्फ लिंक्स स्थित कारोबारी प्रवीण चावला की कोठी में हुई इस वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पूरी डकैती की साजिश घर में पांच दिन पहले रखे गए घरेलू सहायक ने ही रची थी। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें गुड्डू कुमार कामत उर्फ राजू और रमन कामत को मुंबई और अमित सिंह उर्फ गब्बर को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। वारदात में शामिल घरेलू सहायक सुशील समेत पांच की तलाश में बिहार और यूपी समेत दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी जारी है।

डीसीपी, नई दिल्ली जिला सचिन शर्मा के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों में गुड्डू कुमार कामत, बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत सुरियाही गांव का रहने वाला है। वह पहले भी लूट और डकैती के सात मामलों में शामिल रहा है। इसने पहले कई जगहों पर घरेलू सहायक की नौकरी की। इस अनुभव का इस्तेमाल करके उसने ऐसे लोगों की पहचान की, जिन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सके। रमन कामत भी सुरियाही गांव का रहने वाला है। वह भी इसी तरह की कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। घटना से तीन दिन पहले कारोबारी ने इस घरेलू सहायक को नौकरी से निकाल दिया था। इसकी सिफारिश पर कारोबारी ने बाद में इसी के गांव के रहने वाले सुशील कामत को नौकरी पर रख लिया था। दोनों घरेलू सहायकों में किसी का भी कारोबारी ने नौकरी पर रखने से पहले स्थानीय थाना पुलिस को सूचित कर सत्यापन नहीं कराया था। तीसरे बदमाश का नाम अमित सिंह उर्फ गब्बर है। वह संगम विहार का रहने वाला है और कुख्यात वाहन चोर है। इसी ने बदमाशों को अर्टिगा टैक्सी मुहैया कराई थी। उसमें सवार होकर सात बदमाश वारदात करने गोल्फ लिंक्स कालोनी आए थे। टैक्सी अमित ही चला रहा था उसने फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। वारदात के बाद इसी टैक्सी से सवार होकर सभी भाग भी गए थे। टैक्सी किसके नाम पर है इसकी जांच की जा रही है।

मुख्य दरवाजे को खुला छोड़ा
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुशील ने बेहद कम समय में घर की बनावट, परिवार की दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी जुटा ली। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर डकैती की पूरी योजना तैयार की। घटना वाली रात सुशील ने जानबूझकर घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया, जिसके बाद सात बदमाश आसानी से अंदर घुस गए। बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए आराम से अलमारियां तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात के दौरान कुछ बदमाशों ने मास्क पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे। फिलहाल पुलिस तीनों बदमाशों दिल्ली लाकर लूट के सामानों को बरामद करेगी इसके साथ ही फरार बदमाशों की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस बिहार, उत्तर प्रदेश और समेत दर्जनों जगह छापेमारी कर रही है।

यह था मामला 
17 मई की रात करीब 8:30 बजे तुगलक रोड थाना पुलिस को गोल्फ लिंक्स स्थित एक घर में में डकैती के संबंध में सूचना मिली। पीड़ित ने बताया कि उनके नौकर सुशील ने जानबूझकर घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया जिसके बाद सात बदमाश अंदर घुस गए। बदमाशों ने घर में मौजूद कारोबारी प्रवीण चावला, उनकी पत्नी, बहू व पौते को बंधक बना उन्हें जान से मारने की धमकी दी और लोहे के राड से आलमारी तोड़कर उसमें रखे गहने, कीमती सामान व नकदी लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें