फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छह जनवरी को कोर्ट में सुनवाई में वो कोशिश करेंगे कि काउंसलिंग की तारीख़ आ जाए और रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कल पुलिस की मारपीट के लिए हमने दिल्ली पुलिस की तरफ से माफी मांगी। उन्होंने खेद जताया और कहा कि लिखित में माफी मिल जाएगी। फोर्डा के अध्यक्ष के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एफआईआर को वो रद्द करा देंगे।
डॉक्टरों पर बल प्रयोग नहीं हुआ- एडिशनल पुलिस कमिश्नर
वहीं दिल्ली की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुमन गोयल ने कहा, कल सुबह करीब 9:30-10 बजे कुछ डॉक्टरों ने प्रदर्शन करते हुए ITO जंक्शन जाम कर दिया। वो अपनी मांगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च करना चाह रहे थे। उन्हें रोका गया तो वो ITO जंक्शन पर बहादुरशाह जफर रोड पर बैठ गए।
उन्होंने कहा कि दिनभर जंक्शन जाम रहा। वो लोग फिर सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च करना चाहते थे, इस दौरान एहतियातन कुछ डॉक्टर को हिरासत में लिया गया। इनका आरोप है कि इनके साथ मारपीट हुई और बल प्रयोग हुआ। हालांकि किसी तरह की फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है।