फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: लगातार चौथे दिन दिल्ली में कोरोना से मौत, अब एक दिन में 496 संक्रमित

Tue, 28 Dec 2021 09:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 496 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 172 मरीजों को छुट्टी दी गई है। पिछले एक दिन में 55865 सैंपल की जांच में 0.89 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस महीने में 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमण की वजह से मरीज की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर पिछले एक दिन में 496 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर अब एक फीसदी के काफी करीब पहुंच चुकी है जिसके चलते ग्रेप का दूसरा कानून भी अगले दो से तीन दिन में लागू होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 496 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 172 मरीजों को छुट्टी दी गई है। पिछले एक दिन में 55865 सैंपल की जांच में 0.89 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

इस महीने में 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। ग्रेप के दूसरे चरण के अनुसार अगर दो दिन तक राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर एक फीसदी या उससे अधिक रहती है तो पाबंदियों का दायरा और अधिक बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन


फिलहाल कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,44,179 हुई है जिनमें से अब तक 14,17,460 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25107 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1672 तक पहुंच गई है जिनमें से 836 मरीज होम आइसोलेशन में हैं लेकिन 280 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने बताया कि अभी 34 कोरोना संक्रमित मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। जबकि अब तक आईजीआई हवाई अड्डे से 120 संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा राजधानी में 397 इलाके पूरी तरह से सील किए गए हैं। यहां कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 

विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 1.75 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक 1.07 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें