फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दो साल से कम उम्र के बच्चों को न दें खांसी और सर्दी की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार कल्याण निदेशालय ने एडवाइजरी जारी कर सभी अस्पतालों को लिखा पत्र
विज्ञापन


कोल्ड्रिफ सिरप की खरीद, बिक्री और वितरण पर रोक के भी आदेश जारी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद अधिकारिक तौर पर दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण निदेशालय ने कफ सिरप के इस्तेमाल और दवाओं की खुराक के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी अस्पतालों को दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवाएं न देने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी सामान्य तौर दवा की सिफारिश न की जाए। एडवाइजरी के अनुसार बाल चिकित्सा देखभाल में खांसी और सर्दी की दवाएं दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निर्धारित या वितरित नहीं की जानी चाहिए। आमतौर पर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अनुशंसित नहीं की जाती हैं। बच्चे को खांसी या सांस लेने में कठिनाई के तहत प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। अस्पताल केंद्र सरकार के तीन अक्तूबर के जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का ऑडिट किया जाए। इसमें पांच आर पर ध्यान केंद्रित करें। इसमें सही व्यक्ति, सही दवा, सही खुराक, सही मार्ग, सही समय का पालन सुनिश्चित करें। सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मी किसी भी मामले और असामान्य मृत्यु के बारे में समय पर रिपोर्ट करें। वहीं दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने सभी हितधारकों को कोल्ड्रिफ सिरप की तत्काल प्रभाव से खरीद, बिक्री और वितरण में शामिल न होने के संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें