फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के बाद न हों बेफिक्र: रणदीप गुलेरिया बोले- समय के साथ प्रतिरोधक क्षमता हो जाती कम, हो सकते हैं संक्रमित, बरतें एहतियात

Thu, 14 Apr 2022 05:56 PM IST
सुशील कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

डॉ. गुलरिया ने कहा कि कोविड कहीं गया नहीं है और नए वेरिएंट कभी भी सामने आ सकते हैं। समय के साथ हमारी प्रतिरक्षा कम हो जाती है, जिससे बीमारी हमें अपनी चपेट में ले सकती है। 
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के मामले दिल्ली में फिर से बढ़ने लगे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद बेफिक्र न हो जाएं। लापरवाही आपको संक्रमण की चपेट में ले सकती है। मास्क और सैनिटाइजर का साथ न छोड़ें।  

विज्ञापन


एम्स के प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि पहले की अपेक्षा लोगों में अब बीमारी का डर कम है। कोरोना के मामलों में गिरावट के कारण वे आत्मसंतुष्ट हो गए हैं। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि समय के साथ प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और विशेष रूप से किसी भी आयु वर्ग में लोग अधिक गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए एहतियात बरतने की जरूरत है। 

डॉ. गुलरिया ने कहा कि कोविड कहीं गया नहीं है और नए वेरिएंट कभी भी सामने आ सकते हैं। समय के साथ हमारी प्रतिरक्षा कम हो जाती है, जिससे बीमारी हमें अपनी चपेट में ले सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें