फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय खंड तक शनिवार को बंद रहेगी मेट्रो सेवा, इस वजह से लिया गया फैसला

Fri, 19 Nov 2021 03:10 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के बीच मुफ्त फीडर बस सेवा के माध्यम से संपर्क प्रदान किया जाता रहेगा। कनॉट प्लेस में राजीव चौक दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है और ब्लू लाइन के साथ एक इंटरचेंज स्टेशन भी है।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार(21 नवंबर) को येलो लाइन के राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय खंड पर सुबह कुछ घंटों के लिए मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी। इसकी जानकारी डीएमआरसी की ओर से दी गई है। 

विज्ञापन


येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। समयपुर बादली से राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय से हुडा सिटी सेंटर तक लाइन के शेष खंड में मेट्रो पूर्व की तरह चलती रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी भी दी है। 

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य करने के लिए इस लाइन पर शनिवार सुबह मेट्रो सेवा को अस्थायी रूप से रोका जाएगा। राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय खंड में सुबह साढ़े सात बजे तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें