फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: धूम गिरोह के एक सदस्य गिरफ्तार, मेरठ से बस से आता था और वाहन चुराकर ले जाते था

Mon, 29 Nov 2021 08:50 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी अतुल त्यागी की देखरेख में एसआई योगेश व राहुल मलन की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने धूम गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सदस्य शादाब गिरोह के सदस्यों के साथ मेरठ से बस से दिल्ली आता था और दिल्ली से मोटरसाइकिल आदि वाहन चुराकर मेरठ ले जाता था। स्पेशल सेल ने गिरोह के सरगना धूम सिंह उर्फ लाला साथी वसीम के साथ मुठभेड़ के बाद 10 जुलाई, 2019 को गिरफ्तार किया था। धूम सिंह के पैर में गोली लगी थी।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी अतुल त्यागी की देखरेख में एसआई योगेश व राहुल मलन की विशेष टीम बनाई गई। इस टीम को 27 नवंबर को सूचना मिली थी कि धूम गिरोह को सदस्य हरीजन कैंप, अंबेडकर नगर में स्कूटी से जाएगा। इंस्पेक्टर अतुल त्यागी की टीम ने यहां घेराबंदी कर अहमद नगर, जामिया चौक लिसाडी गेट मेरठ यूपी निवासी शादाब (34) को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व एक कार बरामद की गई है।

ये मास्टर चाबी से वाहनों को चुराता था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के सात केसों को खुलासा करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सार्वजनिक परिवहन सेवा से मेरठ से दिल्ली आते थे और दिल्ली से वाहन चुराकर रात को ही मेरठ ले जाते थे। मेरठ पहुंचते ही ये चोरी के वाहन को बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें