दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ऑक्सीजन से हुई मौतों के मामले में झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की उपलब्धता की भारी कमी हुई और इसके कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ऑक्सीजन से हुई मौतों के मामले में झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की उपलब्धता की भारी कमी हुई और इसके कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लेकिन इसके बाद भी यह कहना कि ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई, यह पीड़ित परिवारों की संवेदना के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा ने कहा है कि मौतों के आंकड़े राज्यों के द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। मौतों के कारण भी राज्य सरकारों ने ही बताया है। चूंकि राज्यों ने ऑक्सीजन से हुई मौतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, यही कारण है कि केंद्र सरकार के आंकड़ों में इसके बारे में अलग से कोई जानकारी शामिल नहीं है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र सरकार बहाने बना रही है। सच्चाई यह है कि ऑक्सीजन की कमी से देश में हजारों लोगों की जान गई है। यह केवल आंकड़े पेश करने का मामला नहीं है। बल्कि यह लोगों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील होने का मामला है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले पर सीधे तौर पर सामने आकर अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, लेकिन वह जिम्मेदारी लेने की बजाय लोगों की भावनाओं को कुरेदने का काम कर रही है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बंद कमरे में बैठकर बिना किसी योजना के 13 अप्रैल 2021 को जो ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की नीतियां बनाईं इसके कारण ही पूरे देश में ऑक्सीजन संकट उत्पन्न हो गया। इस संकट के दौरान भी केंद्र सरकार ने गंदी राजनीति करना नहीं छोड़ा और जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है उन्हें परेशान करती रही।