फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, कुल मामले हुए 52, इस हफ्ते बढ़े चार 

Tue, 22 Mar 2022 04:47 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पिछले साल से तुलना करें तो इस साल डेंगू आठ गुना से भी ज्यादा खतरनाक है। पिछले साल इस समय तक डेंगू के छह मामले थे, लेकिन इस साल 52 मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में इस बार अभी से डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। इस साल आधे मार्च तक डेंगू के कुल 52 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बीते हफ्ते चार नए मामले दर्ज किए गए हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी की गई जांच रिपोर्ट से पता चला कि एक जनवरी से पिछले शनिवार तक दिल्ली में 52 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। इनमें से चार लोग सोमवार से शनिवार के बीच प्रभावित हुए। एक मामला पश्चिमी जोन में पाया गया, जबकि तीन ऐसे लोग डेंगू की चपेट में आए, जो दूसरे राज्यों से दिल्ली आए थे।

विज्ञापन


छह सालों में रिकार्ड सर्वाधिक मामला
इस साल 19 मार्च तक दिल्ली में डेंगू के 52 मामले दर्ज किए गए हैं। मौजूदा तारीख तक कि बात करें तो यह छह साल में डेंगू के सर्वाधिक रिकार्ड मामले हैं। इससे पहले 2017 में नौ, 2018 में 10, 2019 में पांच, 2020 में छह और 2021 में भी छह मामले ही दर्ज किए गए थे।

इस साल आठ गुना ज्यादा खतरनाक डेंगू
पिछले साल से तुलना करें तो इस साल डेंगू आठ गुना से भी ज्यादा खतरनाक है। पिछले साल इस समय तक डेंगू के छह मामले थे, लेकिन इस साल 52 मामले हो गए हैं। पिछले साल डेंगू ने दिसम्बर तक सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे, कुल 9613 मामले दर्ज किए गए थे। 2019 के मुकाबले ये मामले करीब नौ गुना से भी ज्यादा थे। उस साल डेंगू के कुल 1072 मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें