फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बढ़ते डेंगू के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक, बोले- केंद्र सरकार मदद के लिए भेजेगी टीम

Mon, 01 Nov 2021 01:25 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में डेंगू के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को डेंगू की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ही दिल्ली सरकार के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुलाई बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में भले ही कमी आ रही हो लेकिन डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को डेंगू की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ही दिल्ली सरकार के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान, स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर भी चर्चा की कि केंद्र डेंगू मामलों में वृद्धि को रोकने में कैसे दिल्ली सरकार की मदद कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। इसके लिए हॉटस्पॉट इलाकों को चिन्हित करना, फॉगिंग और समय रहते उपचार उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। दिल्ली समेत अन्य राज्य जहां डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहां केंद्र सरकार अपनी टीम भेज रही है।

कोरोना के एक तिहाई बिस्तर डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित
दिल्ली में डेंगू के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना के एक तिहाई बिस्तरों को डेंगू, मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए आरक्षित किया जा चुका है। रविवार को दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों के निदेशक और चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित एक तिहाई बिस्तरों का इस्तेमाल डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाएगा। 
विज्ञापन


डेंगू से लड़ने के लिए तैयार है दिल्ली सरकार: सत्येंद्र जैन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है। इसलिए अस्पतालों में आरक्षित बिस्तरों को डेंगू व अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में डेंगू के इलाज के लिए सभी तैयारियां पूरी की हैं। 

उन्होंने यहां तक कहा कि डेंगू से लड़ने के लिए सरकार हर मोर्चे पर आगे बढ़ कर काम कर रही है। चाहे वो डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने कि बात हो या फिर मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का काम हो, दिल्ली सरकार हर स्तर पर पूरी तरह से तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें