फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Electric Bus: दिल्लीवालों को भा रही इलेक्ट्रिक बसों की सवारी, मुफ्त में एक लाख लोगों ने किया सफर

Sat, 28 May 2022 04:34 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

दिल्लीवासियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों का सफर मेट्रो जैसा महसूस हो रहा है। दिल्लीवासी इलेक्ट्रिक बस में सफर करने के बाद सेल्फी लेकर ‘हैस टैग आई राइड ई बस’ पोस्ट करके सेल्फी प्रतियोगिता में जमकर हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
Electric Bus in Delhi - फोटो : Anil Kumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्लीवासियों को इलेक्ट्रिक बसों में सफर करना खूब पसंद आ रहा है। पिछले तीन दिन में दिल्ली सरकार की ओर से लोगों को मिली मुफ्त यात्रा का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान करीब एक लाख लोगों ने सफर किया।

विज्ञापन


दिल्ली में शुक्रवार से इलेक्ट्रिक बसें अपने स्थायी रूट पर चलनी शुरू हो गईं। दिल्लीवासियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों का सफर मेट्रो जैसा महसूस हो रहा है। दिल्लीवासी इलेक्ट्रिक बस में सफर करने के बाद सेल्फी लेकर ‘हैस टैग आई राइड ई बस’ पोस्ट करके सेल्फी प्रतियोगिता में जमकर हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी।

इस दौरान दिल्ली सरकार के विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इलेक्ट्रिक बस का सफर किया। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी सफर किया था।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने इलेक्ट्रिक बस में सफर कर यात्रियों से बस की सुविधा को लेकर बात की। इस दौरान लोगों का कहना था कि प्रदूषण रहित इन बसों में बहुत अच्छा लग रहा है। गर्मी में बस में साफ-सफाई और वातानुकूलित हवा आराम दे रही है।

गहलोत ने बताया कि ई-बसों में सफर करने वालों में 40 फीसदी महिलाएं हैं। पहले दिन 24 मई को करीब 12 हजार लोगों ने सफर किया। 25 मई को 28 हजार और 26 मई को करीब 52 हजार लोगों ने मुफ्त यात्रा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें