फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली: अगले माह खुल सकता है चिड़ियाघर, महंगा हुआ टिकट

Mon, 22 Mar 2021 04:31 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अब व्यस्कों को वन्यजीवों के दीदार के लिए चुकाने होंगे 80 रुपये।
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक साल से बंद दिल्ली चिड़ियाघर के अगले माह से खुलने की उम्मीद है। इस संबंध में पिछले सप्ताह चिड़ियाघर के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक भी हुई। इसमें चिड़ियाघर को नए रूप व नियमों के मुताबिक खोले जाने पर चर्चा की गई। यदि सब कुछ ठीक रहा तो संभव है की वन्यजीव प्रेमी एक बार फिर यहां सैर कर सकेंगे। हालांकि, अब पहले के मुकाबले टिकट थोड़ा महंगा हो सकता है।

विज्ञापन


पिछले दिनों बर्ड फ्लू के कारण चिड़ियाघर से नमूने लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, इससे पहले रिपोर्ट पॉजिटिव थी। चिड़ियाघर के एक अधिकारी मुताबिक, पहले इसे कोरोना की वजह से बंद कर दिया गया था। बाद में बर्ड फ्लू के मामलों की वजह से इसे खोलने का विचार ठंडे बस्ते में चला गया। यदि अगले माह तक कोरोना के मामलों में अधिक इजाफा नहीं होता है तो इसके खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

नए नियमों के साथ होगा प्रवेश...

अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर खुलने पर कोरोना के नियमों को अपनाया जाएगा। इसके तहत परिसर व बाहर सफेद गोले बनाए जाएंगे। परिसर में केवल सीमित संख्या में ही पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति होगी। इसके लिए भी उन्हें ऑनलाइन टिकट बुक करनी होगी। टिकट बुक करने के बाद मोबाइल पर जारी नंबर से पर्यटकों को प्रवेश मिल सकेगा। इसका उद्देश्य कोरोना महामारी के बीच कैशलैस व कांटेक्टलैस टिकट को को बढ़ावा देना है।

चिड़ियाघर खुलने से पहले ही इसकी टिकट भी महंगी कर दी गई है। अब भारतीय वयस्कों के लिए इसका दाम 80 रुपये कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों व पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह 40 रुपये है। पांच वर्ष से कम बच्चों के लिए यह निशुल्क है। पहले व्यस्कों के लिए टिकट की कीमत 40 रुपये थी। विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट की कीमत 400 रुपये कर दी गई है। वहीं, विदेशी पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह 200 रुपये है। सार्क देशों के व्यस्कों के लिए यह 200 रुपये व बच्चों के लिए 100 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें