फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रसव के दौरान महिला और बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 06 Nov 2022 11:28 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त परवेज (30) के रूप में हुई है। वह पति राहुल के साथ बृजपुरी इलाके में रहती थी। प्रसव के लिए उसे सुचेता कृपलानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर प्रसव के दौरान महिला और उसके बच्चे ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित सुचेता कृपलानी अस्पताल में शनिवार दोपहर प्रसव के दौरान एक महिला व उसके बच्चे की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। लेकिन अस्पताल में पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को संभाला और लोगों को शांत करवाया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है।

 

विज्ञापन

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त परवेज (30) के रूप में हुई है। वह पति राहुल के साथ बृजपुरी इलाके में रहती थी। प्रसव के लिए उसे सुचेता कृपलानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर प्रसव के दौरान महिला और उसके बच्चे ने दम तोड़ दिया। 

 

हंगामे की आशंका को देखते हुए अस्पताल ने पुलिस को पहले सूचना देकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। मां और बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। जिन्हें पुलिस ने शांत करवाया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंदिर मार्ग थाना पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें