मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की जा सकती हैं। अधिकतम पारा 36 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।
विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, दिल्ली का एक्यूआइ 207, फरीदाबाद 188, गाजियाबाद 251, ग्रेटर नोएडा 212, गुरुग्राम 189 व नोएडा का 176 एक्यूआइ रहा।