फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गालीगलौच करने पर टोका तो चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, दो नाबालिग पकड़े

Mon, 14 Mar 2022 07:35 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरिफ मोहम्मद एक अंग्रेजी अखबार में सहायक संपादक हैं। वह 11 मार्च को बाल कटवाने दोस्त सुमेर अहमद के साथ संत नगर स्थित सैलून जा रहे थे। रास्ते में 16 से 17 वर्ष के दो लड़के एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। आरिफ मोहम्मद ने गाली देने पर लड़कों को टोका को दोनों लड़के  नाराज हो गए।
विज्ञापन
चाकू से हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंग्रेजी अखबार के एक सहायक संपादक को आपस में गाली-गलौच कर रहे दो नाबालिग लड़कों को टोकना भारी पड़ा गया। एक लड़के ने सहायक संपादक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें बुरी तरह लहुलूहान कर दिया। संपादक को समय से अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच गई। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने चार घंटे में मामले को सुलझाते हुए दोनों नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरिफ मोहम्मद एक अंग्रेजी अखबार में सहायक संपादक हैं। वह 11 मार्च को बाल कटवाने दोस्त सुमेर अहमद के साथ संत नगर स्थित सैलून जा रहे थे। रास्ते में 16 से 17 वर्ष के दो लड़के एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। आरिफ मोहम्मद ने गाली देने पर लड़कों को टोका को दोनों लड़के  नाराज हो गए।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, जब उनका दोस्त सुमेर बीचबचाव करने लगा तो एक लड़के ने उनकी पीठ, पेट व दाहिने हाथ समेत कई जगह चाकू घोंप दिया। इसके बाद दोनों लड़के फरार हो गए। आरिफ मोहम्मद को ईडन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से इसकी सूचना अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रदीप रावत को दी।

चार घंटों के अंदर ही आरोपी पकड़ लिए

हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर इंस्पेक्टर प्रदीप रावत की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। जांच में दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। दोनों लड़कों का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। सभी पुलिस कर्मियों के साथ फुटेज साझा किया गया। उनकी पहचान के लिए आसपास के सभी इलाकों में टीमें भेजी गईं। जांच के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गढ़ी से 11 मार्च को ही पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें