फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Update: गुरुवार का दिन छह सालों में रहा सबसे गर्म, सप्ताह भर बारिश से मिलेगी राहत

Fri, 20 May 2022 01:42 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से परेशान दिल्ली-एनसीआर वासियों को आज से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक सप्ताह के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण बारिश की संभावना जताई है। वहीं, गुरुवार का दिन 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते छह सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। इससे पहले 2016 में 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा पहुंचा था।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप निकलने के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। घरों से बाहर निकले लोगों की सबसे अधिक आफत रही। यही वजह रही कि लोग छाव का सहारा ढूंढते नजर आए। दिल्ली के नजफगढ़ और मुंगेशपुर इलाके में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा पीतमुपरा में 45.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। पारा अधिक होने की वजह से कुछ जगहों पर लू भी रिकॉर्ड की गई है।

विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 मई तक गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें