फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तेज धूप ने किया परेशान, सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, होली पर खुला रहेगा मौसम, सुस्त रहेगी हवा की रफ्तार

Thu, 17 Mar 2022 09:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप खिली रही और लोगों के पसीने छूट गए। हवा में नमी का स्तर 36 से लेकर 87 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के बदले तेवर के बीच सूरज की तेज तपिश के कारण बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा सामान्य से पांच अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस वजह से यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि होली पर दिनभर मौसम साफ रहेगा व धूप खिले रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप खिली रही और लोगों के पसीने छूट गए। हवा में नमी का स्तर 36 से लेकर 87 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया। उधर, पीतमपुरा 37 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रिकॉर्ड किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हवा की रफ्तार हल्की रहेगी व धूप की तेज तपिश रहेगी, जिसकी वजह से गर्मी का अहसास अधिक होगा। होली के बाद पारे के तेजी से बढ़ने की संभावना है। बीते 24 घंटे में दिल्ली का एक्यूआई 218, फरीदाबाद 198, गाजियाबाद 230, ग्रेटर नोएडा 184, गुरुग्राम 186 व नोएडा का 181 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें