फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय : स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी कटऑफ जारी, सोमवार से गुरुवार तक होंगे दाखिले

Sat, 16 Oct 2021 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीयू प्रशासन की सलाह है कि इस कटऑफ में दाखिले के ज्यादा अवसर हैं। विद्यार्थी इस बार चूके तो अन्य कटऑफ में दाखिले के अवसर बहुत कम हो जाएंगे। इससे उन्हें मुश्किल होगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी कटऑफ शनिवार को जारी हो गई। बताया जा रहा है कि यह आखिरी कटऑफ हो सकती है। सोमवार से गुरुवार तक विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। शनिवार देर रात 11:59 बजे तक फीस जमा कराने का अवसर रहेगा। डीयू प्रशासन की सलाह है कि इस कटऑफ में दाखिले के ज्यादा अवसर हैं। विद्यार्थी इस बार चूके तो अन्य कटऑफ में दाखिले के अवसर बहुत कम हो जाएंगे। इससे उन्हें मुश्किल होगी।

विज्ञापन


डीयू प्रशासन के मुताबिक, दूसरी कटऑफ के तहत शुक्रवार तक 51974 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए फीस जमा कर दी है। इसके बाद फीस भुगतान के लिए गेटवे बंद कर दिया गया था। गेटवे अब तीसरी कटऑफ की फीस भुगतान के लिए ही खोला जाएगा। तीसरी कटऑफ में दाखिले के लिए आवेदन 18 अक्तूबर सुबह 10 बजे से 21 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं। कॉलेजों को 22 अक्तूबर शाम 5 बजे तक योग्य छात्रों का दाखिला मंजूर करना होगा। विद्यार्थी 23 अक्तूबर की शाम 5 बजे तक दाखिले की फीस जमा कर सकेंगे।

स्पेशल कटऑफ की घोषणा करेगा डीयू
तीसरी कटऑफ के बाद डीयू स्पेशल कटऑफ की घोषणा करेगा। इसमें केवल उन्हीं छात्रों को दाखिला दिया जाएगा, जिन्हें शुरुआती तीन कटऑफ में नहीं मिला है। ऐसे में वे स्पेशल कटऑफ में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, स्पेशल कटऑफ को भी सभी पाठ्यक्रमों के लिए अमूमन तीसरी कटऑफ के बराबर ही रखा जाएगा। केवल कुछ कॉलेज कुछ विषयों में 0.5 से लेकर एक फीसदी का अंतर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी सीट पक्की कर लें छात्र
डीयू में आगे दाखिले की राह इसलिए भी मुश्किल होती जा रही है, क्योंकि अब केवल किसी के दाखिला निरस्त कराने या फिर किसी और विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलने पर ही डीयू में सीट खाली होगी। डीयू प्रशासन के मुताबिक, हर वर्ष कई ऐसे छात्र होते हैं, जिन्हें प्रवेश परीक्षा के आधार पर दूसरे विश्वविद्यालय में दाखिला मिल जाता है। हालांकि उनकी संख्या सीमित होती है। इसलिए छात्र तीसरी कटऑफ में दाखिले से न चूकें और अपनी सीट पक्की कर लें।

सभी कॉलेजों की कटऑफ में हल्की गिरावट
डीयू की तीसरी कटऑफ से चूकने के बाद विद्यार्थियों के पास अंतिम रूप से एनसीवेब या एसओएल में दाखिले का अवसर होगा। इसके बाद सभी कॉलेजों की कटऑफ में हल्की गिरावट होगी। ऐसे में अधिक अंक वाले जिन छात्रों ने सीट पक्की नहीं की होगी, उनके पास आखिरी मौका एनसीवेब या एसओएल रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें