फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए की थी नाबालिगों ने युवक की हत्या, दो धरे

Thu, 14 Jan 2021 10:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गत नौ जनवरी को अफजाल (26) हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। दोनों ने खुलासा किया है कि पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए इन लोगों ने अफजाल की गोली मारकर हत्या की थी।

विज्ञापन


झगड़े के बाद से अफजाल दोनों को चिढ़ाता था, इसकी वजह से इन लोगों ने बकायदा साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात में इनका तीसरा नाबालिग साथी भी शामिल था। पकड़े गए दोनों नाबालिगों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि नौ जनवरी की रात करीब 8.30 बजे गली नंबर-4 चौहान बांगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त अफजाल के रूप में हुई। अफजाल की कपड़ों की दुकान थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से निकलते ही उसे अज्ञात लोगों ने गोलियों से भूना था। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्याकांड में किसी जानकार का हाथ लगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि करीब छह माह पूर्व अफजाल का कुछ नाबालिग लड़कों से झगड़ा हुआ था। जिसे लोगों ने शांत करा दिया था।

पुलिस ने नाबालिगों के घर जाकर पड़ताल की तो वह गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में वारदात वाले दिन मौके पर उनकी मौजूदगी का पता चला। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। एक सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोनों को इलाके से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

नाबालिगों ने बताया कि झगड़े के बाद अफजाल उनको आते-जाते समय चिढ़ाता था। इससे वह काफी परेशान थे। दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। अपने साथ वारदात में एक अन्य नाबालिग को शामिल किया।

अफजाल के दुकान आने-जाने के समय की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों नाबालिग तमंचा कहां से लाए। पकड़े गए नाबालिगों की उम्र 16 से 17 साल है। पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें